-
Himanta Biswa Sarma BJP: हेमंत बिस्वा सरमा असम के नए मुख्यमंत्री बन चुके हैं। हेमंत पहले कांग्रेस पार्टी में थे। बाद में वह बीजेपी में शामिल हो गए। बीजेपी के लिए उन्होंने राज्य में जिस तरह से काम किया उसे देखते हुए उन्हें सीएम की कुर्सी सौंपी गई है। वैसे हेमंत बिस्वा सरमा को बहुत पहले से यकीन था कि वह एक दिन राज्य के सीएम जरूर बनेंगे। इस बात को खुद उनकी पत्नी (Himanta Biswa Sarma Wife) ने स्वीकारा है।
-
हेमंत बिस्वा सरमा ने प्रेम विवाह किया है। उनकी पत्नी का नाम रिनिकी भुइयां है। रिनिका और हेमंत साथ में ही पढ़ा करते थे। ( <a href="https://www.jansatta.com/photos/picture-gallery/mulayam-singh-yadav-second-wife-to-hema-malini-dharmendra-these-politicians-did-marriage-with-divorced-persons/1715513/">मुलायम सिंह यादव से स्मृति ईरानी तक, इन 5 बड़े राजनेताओं ने तलाकशुदा लोगों से रचाई शादी</a> )
-
हेमंत तब कॉलेज में छात्र राजनीति किया करते थे। कॉलेज में ही उन्हें रिनिका से प्यार हो गया था। रिनिका हेमंत से 5 साल छोटी हैं।
-
दोनों के बीच प्यार जब परवान चढ़ने लगा तो एक दिन रिनिका ने हेमंत बिस्वा सरमा से पूछ लिया कि अगर मां पूछेंगी कि लड़का क्या करता है तो मैं क्या कहूंगी। इसपर हेमंत का जवाब था कि उनसे बोल देना लड़का एक दिन राज्य का मुख्यमंत्री बनेगा। ( <a href="https://www.jansatta.com/photos/picture-gallery/mulayam-singh-yadav-second-wife-sadhna-yadav-divorce-know-all-about-prateek-yadav-mom-akhilesh-yadav-stepmother-and-dimple-mil-sadhna-guta/1622502/">यूं साधना गुप्ता के करीब आए थे शादीशुदा मुलायम सिंह, जानिए कौन हैं अखिलेश यादव की सौतेली मां</a> )
-
रिनिका भुइयां को हेमंत जवाब काफी पसंद आया। इस वाकये के बाद साल 2001 में दोनों ने शादी रचा ली। रिनिका ने मीडिया को बताया कि जब हमारी शादी हुई तब हेमंत विधायक थे। उसके बाद वह मंत्री बने और फिर राजनीति में बढ़ते चले गए।
-
रिनिका और हेमंत बिस्वा सरमा के दो बच्चे हैं। ( <a href="https://www.jansatta.com/photos/picture-gallery/manoj-tiwari-to-lalu-prasad-yadav-son-tej-pratap-these-politicians-get-divorce-with-their-parteners/1625040/">मनोज तिवारी से उमर अब्दुल्ला तक: इन नेताओं की शादी नहीं रही सफल, पार्टनर से हुआ तलाक</a> )
-
रिनिका भुइयां एक सफल उद्यमी हैं।
-
Photos: PTI and Rinika Bhuyan Twitter
